सपने  में बालो में कलर करना। Sapne me Baalo me colour karna ya karvate dekhna ya dye karna

सपने में बालो में कलर करना या सपने में बालो को रंगना या डाई करना एक बहुत ही कीमती सपना माना जाता है जोकि जल्द ही जीवन में आने वाले बहुत से बदलावो की ओर तो संकेत करता ही है साथ ही यह सपना आपकी खुद की उस प्रबल इच्छा को भी दर्शाता है जिसमे आप बहुत से बदलाव अपने जीवन में लाना चाहते है जिसको सपने की अलग अलग अवस्थाओ के माध्यम से सही से समझा जा सकता है।

स्पने मे अपने बालो को कलर करते या करवाते देखना। Sapne me apne balo ko colour karte ya karvate dekhna

अगर कोई सपने मे अपने बालो को किसी भी तरह के कलर से रंगते हुए देखता है तो यह सपना इसी बात की ओर संकेत करता है कि आपके जीवन मे जल्द ही बहुत से बदलाव होने वाले है जिनमे से बहुत से बदलाव आपके मनमुताबिक ही होगे लेकिन कुछ बदलाव ऐसे भी हो सकते है जो आपको शायद शुरूआत मे तो अच्छे नही लगेगे लेकिन अंत मे वे बदलाव भी आपकी लाइफ को बदलने मे बहुत ज्यादा मददगार साबित ही होगे

सपने मे अपने बालो को सफेद कलर से रंगे देखना। Sapne me balo me white colour karvana

अगर कोई सपने मे अपने बालो को सफेद कलर से रंगता हुआ देखता है तो यह सपना आपके जीवन में आने वाली किसी बडी सफलता की ओर ही संकेत करता है

सपने मे खुद को बालो को किसी भी कलर से रंगते देखना। Sapne me balo ko kisi bhi rang se rangvana ya colour karvana

अगर कोई सपने में खुद ही अपने बालो को किसी भी कलर आदि से रंगता हुआ देखता है तो यह सपना इसी बात की ओर संकेत करता है कि आपको जिन्दगी मे बदलाव हर हालत मे चाहिये और उसके लिये आप कुद भी करने के लिये तैयार है। और जल्द ही ये बदलाव आपकी सोच और मेहनत के चलते आपको अपनी लाइफ मे दिखने भी लगेगे। लेकिन इसके लिये आपको ही बहुत काम करने की जरूरत भी पडेगी।

सपने मे किसी ओर के बालो को कलर करना। Sape me kisi or ke baalo ko colour karna

अगर कोई सपने में किसी ओर के बालो को किसी भी तरह की चीज से रंगते हुए देखता है तो यह सपना इसी बात की ओर संकेत करता है कि आपको अपने करीबियो से अच्छे संबध बनाकर रखने की जरूरत है वरना आपको किसी भी प्रकार के मनमुटाव का सामना अपने ही करीबियो से करना पड सकता है जो आपके लिये कुछ ज्यादा अच्छा साबित नही होगा।

सपने मे अपने बालो को काले करते देखना Sapne me baalo ko kale karte dekhna

अगर कोई सपने में अपने बालो को काले करते हुए देखता है या काले रंग या डाई से रंगते हुए देखता है तो यह सपना आपको अभी किसी भी तरह के नये काम को शुरू ना करने की ओर ही संकेत करता है।

सपने मे अपने बालो मे लाल कलर करना। Sapne me apne baalo ke laal colour karte dekhna

अगर कोई सपने मे अपने बालो को लाल रंग से डाई करते हुए देखता है तो यह सपना इसी बात की ओर संकेत करता है कि आपको अपने दिल और अपने इमोशन्स को कुछ ज्यादा ही संभाल कर रखने की जरूरत है। वरना आपको कोई किसी प्रकार के झूठ प्यार दोस्ती आदि मे फंसाकर मुसीबतो में डाल सकता है।

सपने मे पैसा गिनना। 

सपने मे सफेद घोडा देखना।

Spread the love

Leave a Comment

error: Content is protected !!